Dark Mode
सभी कार्मिक साथी महिला कार्मिकों के साथ सम्मान पूर्वक ढंग से पेश आयें-जिला कलक्टर

सभी कार्मिक साथी महिला कार्मिकों के साथ सम्मान पूर्वक ढंग से पेश आयें-जिला कलक्टर


साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित


धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार सभी विभाग ई-फाइल को अधिक से अधिक प्राथमिकता देवें। आमजन द्वारा प्राप्त शिकायतों को संपर्क पोर्टल पर समय पूर्वक अपलोड करायें। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से आमजन की शिकायतों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी कार्मिक साथी महिला कार्मिकों के साथ सम्मान पूर्वक ढंग से पेश आयें। कार्यस्थल पर विशाखा गाइडलाइन्स की पालना की जाये एवं किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर आंतरिक समिति से उसकी भली भांति जांच कराई जाये।
जिला कलक्टर ने आगामी 16 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के विषय में सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किये जाने हेतु निर्देश दिये। सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्पूर्ण बैठक व्यवस्था, टेंट, कुर्सियां, माइक एवं साउंड, एलईडी स्क्रीन इत्यादि के प्रबंधन हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को संवाद कार्यक्रम की इंटरनेट कनेक्टिविटी, लाइव प्रसारण व तकनीकी समस्याओं के निस्तारण आदि सुनिश्चित करने व पूर्व परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयन्ती लाल मीणा से जिले में मौसमी बीमारियों एवं चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नगर परिषद को शहर में ड्रेनेज प्रबंधन हेतु सीवरेज की नियमित अंतराल पर सफाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों एवं जन अभाव अभियोग के प्रकरणों का निस्तारण करने हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर भारती भारद्वाज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!