अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्लॉक निवाई कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
टोंक । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्लॉक निवाई कार्यसमिति की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष गुप्ता सहित जिला महामंत्री रवि अग्रवाल, संरक्षक ताराचंद बोहरा, महावीर प्रसाद जैन, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री उमेश गुप्ता, अशोक सिंघल, महिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी जैन कठमाणा, युवा विंग के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने जिले से आये पदाधिकारियों को दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन देवेन्द्र जैन द्वारा किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष गुप्ता ने अग्रोहाधाम के विस्तार, उसकी महिमा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के देशभर में गठित संगठनों, जिले में सभी ब्लॉक पर संगठन खड़ा हो जाने की जानकारी दी। जिला महामंत्री रवि अग्रवाल ने एक रूपया, एक ईंट की प्रथा को लागू करने पर बल दिया, इस पर उनके सुझाव की सराहना करते हुए सभी ने अपना-अपना सहयोग प्रदान किया। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष अंजली शेखावाटिया, संरक्षक श्रीमती संतोष गुप्ता, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती नीता गुप्ता, ब्लॉक सलाहकार बाबूलाल गोयल, विमल चंद झिलाय, रमेश चंद अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील गिंदोड़ी, प्रेमचंद अग्रवाल, दिनेश गिंदोड़ी, महामंत्री उमेश गुप्ता, अशोक सिंघल, सांस्कृतिक मंत्री मोहित अग्रवाल, मंत्री दिनेश मंगल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, दिनेश कुमार गोयल, प्रवक्ता भागचंद शेखावाटिया, पवन बोहरा, रवि अग्रवाल, डॉ. राहुल, मनीष डारडा वाले, श्रीमती सरोज अग्रवाल, रितु सारसो, सुनिता, रितु चंवरिया, सावत्री देवी आदि मौजूद थे।