अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्लॉक निवाई की कार्यकारिणी घोषित
टोंक। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्लॉक निवाई के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अनुमति तथा जिला महामंत्री रवि अग्रवाल की राय से अपनी कार्यकारिणी घोषित की है, जिसमें संरक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल कोलाडा वाले, महेन्द्र जैन चंवरिया, उपाध्यक्ष देवेन्द्र जैन आंडरा टोंक, दिनेश मोटूका, सुशील जैन गिन्दोड़ी, प्रेमचंद अग्रवाल, दिनेश गिन्दोड़ी, परामर्श मंडल में विमल जैन झिलाय, मोहन लाल शेखावाटिया, बाबूलाल गोयल बोरदा, रमेश चंद अग्रवाल ललवाड़ी, महेन्द्र लावा, महामंत्री उमेश गुप्ता मित्रपुरा, अशोक सिंघल झिलाय, मंत्री दिनेश मंगल, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बड़ा गांव, सह-कोषाध्यक्ष दिनेश गोयल बोरदा, प्रवक्ता भागचंद शेखावाटिया, मोहित अग्रवाल को सांस्कृतिक मंत्री के पद पर मनोनीत किया है। राकेश अग्रवाल के अनुसार संगठन की गतिविधियों एवं योजनाओं पर चर्चा करने हेतु शीघ्र ही कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार निवाई ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने युवा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र जैन तथा महिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती पिंकी जैन की नियुक्ति किया है।