Dark Mode
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला शाखा, अजमेर जिला

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला शाखा, अजमेर जिला

 

गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया

 
 
अजमेर .  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला महिला शाखा अजमेर का गणगौर उत्सव होटल क्रेजी टेल, वैशाली नगर, अजमेर में संस्था जिलाध्यक्ष रेणु मित्तल की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
  संस्था जिलाध्यक्ष रेणु मित्तल व महासचिव कविता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाऐं सोलह श्रृंगार करके आई तथा मिसेज गणगौर संतोष बंसल चुनी गयी जिन्हे पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया। 
    संस्था कोषाध्यक्ष मिनाक्षी गोयल ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता भी रखी गयी जिसमें विजेता रंजना गोयल व सावित्री अग्रवालआदि को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
   मंच की आकर्षकसाज सज्जा पुनम खेतावत व नीतू पालीवाल ने की, कार्यक्रम का संचालन अंशु बंसल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था संरक्षक ममता गर्ग, जिलाध्यक्ष रेणु मित्तल, महासचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मिनाक्षी गोयल, शारदा जिंदल, कामिनी अग्रवाल, विनीता प्रणामी, सुमन गोयल, संतोष मित्तल, सुषमा अग्रवाल, बीना गुप्ता, शालिनी तायल, ललिता फतहपुरिया, रेणु बंसल व इंद्रा अग्रवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!