Dark Mode
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव का रतनगढ़ दौरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव का रतनगढ़ दौरा

रतनगढ़ ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व रतनगढ़ विधानसभा के पर्यवेक्षक वीरेंद्रसिंह राठौड़ जयपुर से बीकानेर जाते समय अल्प प्रवास पर रुकने पर कांग्रेस नेता कल्याणसिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद्र कुमावत व पार्षद राजकुमार बबेरवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से  बाहरी नेताओं को टिकट देने का विरोध जताया। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं की बात बिंदुवार सुनी तथा आलाकमान को उनकी भावना से अवगत करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण कहने के बयान पर कहा कि यह शोभनीय भाषा नहीं है। व्यक्ति की अपनी भाषा पर कमान होनी चाहिए। इस अवसर पर कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!