अखिल भारतीय ढ़ेलडिया बोहरा कुटुंब प्रथम सम्मेलन नाकोड़ा में सम्पन्न
बालोतरा। अखिल भारतीय ढ़ेलडिया बोहरा कुटुंब प्रथम सम्मेलन -2023 का आयोजन स्थानीय श्री जैन श्वेतांबर नाकोड़ा तीर्थ में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपचंद ढ़ेलडिया, लाभार्थी एवं प्रायोजक माणकलाल ढ़ेलडिया, अतिथि ओसवाल समाज बालोतरा अध्यक्ष शांतिलाल डागा, ओसवाल समाज जसोल अध्यक्ष अशोककुमार ढ़ेलडिया, भूपतराज कोठारी, मीठालाल ढ़ेलडिया धानेरा, बाबूलाल देवता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
लाभार्थी व प्रायोजक शा. सुमेरमल माणकलाल पुखराज प्रवीणकुमार कमलेश कुमार मूलचन्द अनमोल कुमार नक्ष कुमार सिद्धार्थ कुमार नीरव कुमार बेटा पोता - पड़ पोता स्व. श्री भेरूलाल जी ढ़ेलडिया बोहरा मंडली वाला अनमोल जेम्स एंड ज्वेलर्स बालोतरा परिवार द्बारा संपूर्ण प्रायोजक के रूप में किया गया !
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवी अंबे माताजी की प्रतिमा को विराजमान कर दीप प्रज्ज्वलित कर आरती उतारी गई ! मंगलाचरण महिलाओं द्वारा नवकार महामंत्र से हुआ। स्वागत भाषण मर्यादाकुमार कोठारी ने प्रस्तुत किया साथ ही ढ़ेलडिया कुटुंम के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी ! कार्यक्रम में पुष्पराज कोठारी जसोल, मफतलाल ढ़ेलडिया सांचोर, ओमप्रकाश ढ़ेलडिया पचपदरा, पवनकुमार देवता बालोतरा लालचंद ढ़ेलडिया, मोहनलाल मेहता जोधपुर, महावीर चन्द ढ़ेलडिया, दिनेश कुमार ढ़ेलडिया बालोतरा, कान्तीलाल ढ़ेलडिया बालोतरा, नीलम - मूलचन्द ढ़ेलडिया सहित प्रबुद्ध वक्ताओं ने गीत भाषण व मुक्तक द्वारा अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने मूल भाईपा संग़ठन की बात की !
सम्मेलन में आये 80 वर्ष से ऊपर पुरुष व 75 वर्ष से ऊपर महिलाओं का लाभार्थी परिवार द्वारा बहुमान किया गया। जिसमें वरिष्ठ दीपचंद ढ़ेलडिया, शांतिलाल डागा, अशोककुमार ढ़ेलडिया, तपस्वी बाबूलाल देवता, झूमरलाल ढ़ेलडिया सोइन्तरा, कमलादेवी धर्मपत्नी स्व. श्री चंदनमल जी ढ़ेलडिया, मांगीदेवी धर्मपत्नी स्व.श्री मोतीलाल जी ढ़ेलडिया, पताशीदेवी धर्मपत्नी पुखराज जी ढ़ेलडिया सहित अन्य बंधुओ का शाल, श्रीफल, माला व तिलक द्वारा बहुमान किया गया। साथ ही संयोजक कान्तिलाल ढ़ेलडिया जसोल, ओमप्रकाश ढ़ेलडिया पचपदरा, अनिलकुमार ढ़ेलडिया बालोतरा का साफा, शाल, श्रीफल, माला व तिलक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ढ़ेलडिया बोहरा कुटुंब द्वारा सभी की और से प्रायोजक व लाभार्थी श्रीमती मीरा देवी - माणकलाल, भावनादेवी - प्रवीणकुमार, खुशबू देवी - कमलेश कुमार, नीलमदेवी - मूलचन्द ढ़ेलडिया (मंडली वाला ) बालोतरा समस्त परिवार का साफा सुन्दड़ी शाल माला श्रीफल तिलक द्वारा बहुमान किया गया। आगे होने वाले द्वितीय सम्मेलन के लाभार्थी व प्रायोजक शा.बाबूलाल जी ढ़ेलडिया जसोल ने सह हर्ष स्वीकृति प्रदान की ! उनका भी बहुमान किया गया ! कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित राज्यो से आये करीब 400 जनों की उपस्तिथि सराहनीय रही ! दोपहर में प्रथम मीटिंग का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कान्तिलाल ढ़ेलडिया जसोल ने किया !