Dark Mode
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन

बहरोड़। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा अलवर के द्वारा अलवर रोड स्थित जांगिड़ छात्रावास बहरोड़ में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष रतनलाल जांगिड़, तहसील अध्यक्ष महावीर जांगिड़ के द्वारा जनप्रतिनिधि की सुरक्षा को लेकर व दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर डीएसपी आनंद राव को पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी व जिला कलेक्टर अलवर के नाम ज्ञापन सोपा गया। आपको बता दें कि वार्ड नंबर 31 के नगर पालिका बहरोड के पार्षद नवीन जांगिड़ को 22 तारीख को जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार को जांगिड़ समाज के द्वारा एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सात दिन में अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जन आक्रोश रैली व थाना के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद डीएसपी कार्यालय पर पहुंचकर डीएसपी आनंद राव को ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर सात दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो शहर में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डीएसपी आनंद राव ने समाज के प्रमुख लोगों को आस्वस्त किया कि 7 दिन के अंदर अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान महामंत्री सत्य प्रकाश जांगिड़, नेकीराम जांगिड़, पूर्व तहसील अध्यक्ष रमेश जांगिड़, बानसूर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार जांगिड़, सतीश कुमार, दिनेश कुमार जांगिड़, रामजीलाल जांगिड़, चिरंजीलाल जांगिड़ शर्मा, संजय शर्मा प्रधानाध्यापक, पूर्व छात्रावास अध्यक्ष दयावंत जांगिड़, कार्यवाहक अध्यक्ष घनश्याम जांगिड़, मदन लाल जांगिड़ कारपेंटर एसोसिएशन अध्यक्ष, पूरणमल जांगिड़, बंटी कुमार जांगिड़ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे, संजय शर्मा प्रधानाध्यापक, पूर्व छात्रावास अध्यक्ष दयावंत जांगिड़, कार्यवाहक अध्यक्ष घनश्याम जांगिड़, मदन लाल जांगिड़ कारपेंटर एसोसिएशन अध्यक्ष, पूरणमल जांगिड़, बंटी कुमार जांगिड़ आदि लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!