Dark Mode
अखिल भारतीय रघुवंशी नायक महासभा की बैठक आयोजित

अखिल भारतीय रघुवंशी नायक महासभा की बैठक आयोजित

मांगलियावास- अखिल भारतीय रघुवंशी नायक महासभा की बैठक धानेश्वर मैं संपन्न हुई। महासभा अध्यक्ष भंवर लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज विकास के कई अहम फैसले लिए गए। उन्होंने शिक्षा का महत्व बताते हुए जल्दी छात्रावास बनवाने पर जोर दिया। उन्होंने हाल के परीक्षा परिणाम तथा सरकारी नियुक्तियों में प्रथम रहने वाले मेधावी प्रतिभाओं को बधाई दी।उन्होंने समाज के विकास में बाधक कुरूतियाओ के खात्मे के लिए शहरी समितियों और ग्रामीण समितियों को आगे आने का आह्वान किया। बैठक में तीन जिला अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अजमेर से देवाराम नायक, शाहपुरा से मोडुराम नायक, ब्यावर से नाथूराम नायक सिंहपुरा को पदभार संभलाकर जिम्मेदारी दी गई।बैठक में महासभा द्वारा केकडी में छात्रावास की नई कार्यकारिणी का समर्थन किया गया। कमेटी में आसपास के सामाजिक सदस्य को जोड़ने का सुझाव दिया गया। बैठक में महासचिव जगदीश प्रसाद देवड़ा कोषाध्यक्ष रामस्वरूप चंडालिया, पूरणमल, सत्यनारायण, भंवरलाल, महादेव, सौरभ, नौरत, जीतु नायक मौजूद रहे। संचालन महेंद्र नायक द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!