अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा ने मनाई वाल्मीकि जयन्ती
झालावाड़ । अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा झालावाड़ वाल्मीकि जयन्ती मनाई. यह जानकारी राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी रवि संगत द्वारा दी गई. उन्होंने बताया कि अखाड़े की तलाई पर स्थित वाल्मीकि समाज के मन्दिर पर वाल्मीकि जयन्ती मनायी गई। जिसमें सभी समाज बन्धुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सर्व प्रथम भगवान वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई तथा समाज में फैली गई कुरूतियों को दूर करने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी वर्षो में वाल्मीकि जयन्ती और भव्य मनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष मंगतीराम सारवान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रहलाद चन्देल, बृजमोहन बोयत, राकेश सरसिया, रामभरोस सरसिया, दिनेश सरसिया, चेतन नरवाल, मनीष भूमलिया, राजेश सरसिया, करण सरसिया, सावन सरसिया, लखन संगत, चंगू महाराज, अविनाश सरसिया, भगवानदास सरसिया, रोशन, पूनम पचेरवाल आदि मौजूद रहे।