अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की बैठक सम्पन्न हुई
झालावाड़ । अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा झालावाड की बैठक रविवार को महासभा जिला अध्यक्ष मंगतीराम सारवान की अध्यक्षता में गढ़ पार्क सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया दिनांक 17 अप्रेल को दोपहर 12 बजे अखड़ो की तलाई के पास स्थित राधाकृष्ण वाल्मीकि समाज के मन्दिर पर एकत्रित होगे तथा सामुहिक रूप से मिनी सचिवालय पहुंचकर जिले के वाल्मीकि समाज के पांच व्यक्ति पांच सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री महोदय के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे. उक्त जानकारी जिला प्रभारी रवि संगत ने दी गई. इस अवसर पर रामलाल गोड़ाला, प्रहलाद चंदेल, बृजमोहन बोयत, रामभरोस सरसिया, राकेश सरसिया, मनीष भूमलिया, रणजीत सरसिया, भगवानदास वाल्मीकि, मनोज (गुड्डा) वाल्मीकि, दिनेश सरसिया, राजेश सरसिया, लालचन्द सारवान, सावन वाल्मीकि, लखन संगत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।