सर्व धर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन 28 को होगा
16 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
एकता शाह समिति के तत्वावधान में राजस्थान में यह 13 वां सम्मेलन होगा
पीपाड़ शहर . एकता शाह विकास समिति द्वारा पीपाड़ शहर में सर्व धर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 28 जून को किया जा रहा है तथा इसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। संस्था के अध्यक्ष जलालुदीन शाह ने बताया कि समिति द्वारा जोधपुर बिलाड़ा सोजत व मेड़ता सिटी सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 12 सर्व धर्म सामुहिक विवाह सम्मेलनों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जा चुका है जिसमें हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के सैकड़ों जोड़ों का विवाह करवाया है। पीपाड़ शहर में 28 जून बुधवार को सर्व धर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा जिसके लिए 16 जोड़ों का पंजियन किया जा चुका है। सामुहिक विवाह सम्मेलन हनुमान गौशाला के पास जैन वाटिका में आयोजित किया जायेगा। सामुहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संस्था अध्यक्ष जलालुदीन शाह कोषाध्यक्ष चांद शाह भोपालसिंह चूण्डावत जमालुदीन रंगरेज आनंद शाह प्रकाश मेघवंशी भोपालसिंह रावत सलमान शेख राजूराम मेघवाल मो शहीद गौरी हनुमानराम सैनी सहित अन्य सदस्यगण जुटे हुए है।वही सामूहिक विवाह सम्मेलन में एकता शाह समिति द्वारा सभी 16 जोड़ो को संस्था कि ओर से उपहार दिए जाएगे।