सभी मन्नत होती हैं पूर्ण-पूनम
बयाना। सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के कुछ हिस्सों में नाग पंचमी बिधिवत तौर तरीकों से मनाई गई।अग्रवाल समाज की महिलाओं ने नाग पंचमी के दिन पूजन अर्चन कर कथा श्रवण की । समाजसेवी पूनम झालानी ने बताया कि भगवान शिव और नाग देवता की बिधिवत उपासना करने से रोग एवं दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।उन्होंने बताया कि इसबार आयुष्मान योग होने के कारण इस दिन पूजा पाठ का विशिष्ट फल प्राप्त होता है।तथा सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।