एलन जयपुर ने शुरू किए स्कूल प्रो कोर्सेज
जयपुर। अक्सर देखा गया है कि स्कूल के बाद स्टूडेंट को वापिस रिवीजन एवं समझने की जरूरत होती है। ऐसे में स्कूल के मेन कुरिकुलम व को-कुरिकुलम की सभी एक्टिविटीज के साथ एलन जयपुर शहर में 11 स्थानों पर अपना स्कूल प्रो-कोर्स ला रहा है। एलन जयपुर ने एलन प्री-नर्चर कॅरियर फाउण्डेशन (पीएनसीएफ) में स्कूल प्रो-कोर्सेज की शुरुआत की घोषणा गुरुवार को की। कार्यक्रम एलन समाचार जगत कैम्पस के नजदीक स्थित आरएएस क्लब में हुआ। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रसीडेंट सी आर चौधरी ने बताया कि ‘‘स्कूल प्रो‘‘ के पोस्टर का विमोचन निदेशक डॉ.नवीन माहेश्वरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीनियर फैकल्टीज व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए अभिभावकों के कई सवाल और कुछ मजबूरियां भी होती हैं। बच्चों की पढ़ाई रोज नहीं हो पाती। कम्यूनिकेशन गेप आ जाते हैं। बच्चों की स्कूल लर्निंग कमजोर हो जाती है। ध्यान, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, कम्यूनिकेशन स्किल्स, साइंस प्रोजेक्ट लर्निंग, होमवर्क प्रॉब्लम के साथ-साथ परिस्थितियों के विपरीत व्यवहार करने से संबंधित हो सकते हैं। स्कूल की पढ़ाई से जुड़ी हर समस्या का समाधान स्कूल प्रो कोर्सेज में दिया जाएगा। स्कूल की पढ़ाई की पूरी देखभाल एलन ‘‘स्कूल प्रो‘‘ में होगा। इसे देखते हुए ही एलन पीएनसीएफ डिवीजन में ‘‘स्कूल प्रो‘‘ शुरू किए जा रहे हैं। ये कोर्सेज एलन जयपुर के सभी 11 नए कैम्पस में शुरू किए जा रहे हैं। ‘‘स्कूल प्रो‘‘ के माध्यम से बच्चों में कॉन्फीडेंस डवलप किया जाएगा। उनकी लर्निंग को बढ़ाया जाएगा। उनकी रूचि को समझते हुए उनके टारगेट के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा। सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के द्वारा कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों के लिए ये ‘‘स्कूल प्रो‘‘ डिजाइन किए गए है। इनकी शुरूआत 5 जुलाई से की जा रही है। एडमिशन शुरू हो चुके हैं।
इस अवसर पर निदेशक डॉ.नवीन माहेश्वरी ने कहा कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा देना ही एलन का संकल्प है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। यह उसी दिशा में एक प्रयास है। यदि छोटी क्लासेज के बच्चों की लर्निंग और कॉन्फीडेंस पर काम किया जाता है तो यकीनन बड़ी कक्षाओं में बहुत सारी समस्याओं के समाधान उन्हें मिल जाते हैं या वो समाधान खोजने के लिए तैयार हो जाते हैं।