Dark Mode
अलायन्स क्लब्स नवलगढ़ व भारत स्काउट गाइड द्वारा सफलता के मंत्र बताये

अलायन्स क्लब्स नवलगढ़ व भारत स्काउट गाइड द्वारा सफलता के मंत्र बताये

नवलगढ .  अलायन्स क्लब्स राधाकृष्ण व भारत स्काउट गाइड द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये भविष्य संवारिये के अंतर्गत सफलता के मंत्र कार्यक्रम आज तीजा बाई मोर हायर सैकण्डरी कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दयाषंकर जांगिड ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन मे ंकहा कि नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिये यह स्वर्णिम काल है अगर इस समय मेहनत कर ली जायेगी तो जीवन भर सुखी रहेंगे। फरवरी मार्च परीक्षा के लिये पढाई के लिये सबसे उतम समय है प्रातः 4 बजे से 7 बजे तक। इस समय पढ़ा हुआ शत प्रतिषत याद रहता है। दिन में विद्यार्थी इधर उधर की बातो से एकाग्र नहीं हो सकता। रात को 7 घण्टे नींद लेकर सुबह जब उठता तो उसका तरोजाता रहता है पढ़ाई अलग कमरे में बोलकर करनी चाहिये। इससे ज्यादा स्मरण होता है। विद्यार्थियों को मोबाइल व टेलीविजन से पूरी दूरी रखनी चाहिये। इसके लिये अभिभावको की जिम्मेदारी ज्यादा बनती है स्कूल समय मे पांच छह घंटे पढ़ना संभव होता है छुटिटयों मे दस बारह घंटे पढ़ा जा सकता है इससे पूरे साल की पढाई विद्यार्थी पूर्ण कर सकता है परीक्षा के समय उसे मानसिक तनाव नहीं हो सकता। आज के जमाने मेरिट देखी जाती है। इसलिये सैकण्डरी में 95 प्रतिषत व हायर सैकण्डरी में 90 प्रतिषत अंक लाने वाला विद्यार्थी अपने उददेष्य डाक्टर इंजीनियरिंग सीए को पूरा कर सकता है। सकारात्मक सोच रखे और दृढ विष्वास के साथ भविष्य की तैयारी करे। लगन व मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। अभी का पढ़ा हुआ जिंदगी भर आपको सफल व सुखी रखेगा। परीक्षा मे पेपर हल करते समय सबसे पूरा पढ लेना चाहिये उसके बाद जो प्रष्न ज्यादा आता है उसको पहले हल करना चाहिये बाकि बाद मे करें। शुद्ध व सुंदर लेखन परिक्षको को प्रभावित करता है। किसी वजह से अगर परीक्षा में कम नंबर आये तो निराष न होवे। उसको अगले साल सुधारा जा सकता है अभिभावको को चाहिये कि वे बेवजह बच्चों पर दबाव न डाले। भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष मुरली मनोहर चोबदार ने कहा कि वे अनुषासन मे रहकर हमारे द्वारा बताये हुये मंत्रो का पालन करेंगे तो सफलता आपके चरण चूमेगी। आपने कहा कि इस समय पढ़ा हुआ भविष्य में आपको सुखी व समृद्धषाली बनायेगा। अपना ध्यान सिर्फ पढ़ाई में ही लगाये। आपने विद्यार्थियों को नवलगढ में मेरिट मे आने पर 11000 रूपये  व राजस्थान में मेरिट मे आने पर एक लाख रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
स्कूल के प्रधानाचार्या बसंता देवी ने वक्ताओ का स्वागत कर धन्यवाद दिया कि वे समय समय पर आकर बच्चो को उत्साहित करते है। हम व हमारे विद्यार्थी आपकी बातो का अनुसरण करके अच्छा परिणाम देंगे। आपको निराष नहीं करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक सैकड़़ो विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन षिक्षक राधेष्याम ने किया। कार्यक्रम में स्टाफ के सोमवती, कमलेष सुधा, सीता, सीमा भातरा, मनी शर्मा, छोटी देवी, सुमन देवी,  शारदा, रामनिवास, पंकज कुमार रवि शर्मा, अवधेष आदि अध्यापक व सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थिति थे
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!