सार्वजनिक प्रयोजनार्थ एवं राजकीय भवनों के लिए भूमि आवंटित
सवाई माधोपुर । जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के अन्तर्गत सार्वजनिक प्रयोजनार्थ एवं विभिन्न राजकीय भवनों के निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित की है।
जिला कलक्टर ने ग्राम रायपुर की 0.25 हैक्टेयर भूमि उप स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर के भवन निर्माण के लिए, ग्राम पिपलाई की 0.29 हैक्टेयर भूमि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलाई के भवन निर्माण के लिए चिकित्सा विभाग को,
ग्राम क्यारदा कलां की 0.10 हैक्टेयर भूमि पशु चिकित्सा उप स्वास्थ्य केन्द्र क्यारदा कलां के भवन निर्माण के लिए, ग्राम बपूई की 0.10 हैक्टेयर भूमि पशु चिकित्सा उप स्वास्थ्य केन्द्र बपूई के भवन निर्माण के लिए पशुपालन विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।
इसी प्रकार ग्राम जलोखरा की 0.80 हैक्टेयर भूमि राजकीय सावित्री बाई फूले कन्या छात्रावास गंगापुर सिटी के भवन निर्माण के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को, ग्राम रवासा की 0.36 हैक्टेयर भूमि पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय बौंली के भवन निर्माण के लिए पुलिस विभाग को, ग्राम उदेई कलां की 0.30 हैक्टेयर भूमि नवीन पुलिस चौकी बडी उदेई गंगापुर सिटी के भवन निर्माण के लिए पुलिस विभाग को एवं ग्राम भेडोली की 4.05 हैक्टेयर भूमि अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय भेडोली के भवन निर्माण के लिए जन जाति क्षैत्रीय विकास विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।