मंहगाई राहत कैम्प पाटा में अलवर जिला कलेक्टर ने लोगो से हुए रूबरू
नौगावा . राजस्थान सरकार की तरफ से लोगो को राहत पहुंचाने के लिए महंगाई राहत कैम्प लगाया जा रहा है। बुधवार को नौगावा तहसील के गाँव पाटा में मंहगाई राहत कैम्प का आयोजन किया गया। अलवर जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सोनी ने मौके पर पहुंचकर लोगो से कैम्प में मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने सभी विभाग के अधिकारियो को मंच पर बुलाकर निर्देश दिए की संबधित विभाग के द्वारा जो राहत कैम्प के माध्यम से दिए जा रहे है उनकी जानकारी लोगो को दे। अलवर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी एवं रामगढ़ विधायक साफिया जुबेर खान के द्वारा लाभार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया की किसानों को खेतो में तारबंदी एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी है और किसानो को इसका लाभ मिले इसके लिए प्रयासरत है। डा मुबीन खान पशु चिकित्स्का अधिकारी ने बताया की लोगो को मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना की जानकारी प्रदान की। जिसमे दो गायों को निशुल्क बीमा किया जा रहा है। जिसमे किसी भी कारणवश गायों की मृत्यु होने पर लाभार्थी को 40000 रुपए प्रति गाय मिलेंगे। कैम्प के दौरान अलवर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी,रामगढ़ विद्यायक साफिया जुबेर खान, रामगढ़ उपखण्ड अधिकारी अमित वर्मा, रामगढ़ प्रधान नसरु खाना,इंद्रजीत सिंह पाटा , विकास अधिकारी रमेश गुर्जर सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।