Dark Mode
रामजी के जयकारों व चौपाइयों और दोहों से गूंजा अलवर

रामजी के जयकारों व चौपाइयों और दोहों से गूंजा अलवर

 
नारायणपुर । रामनवमी के पावन पर्व पर राजर्षि अभय समाज अलवर द्वारा राम रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान पर किया गया।भगवान श्रीराम के आदर्श को बाल मन में अंकुर के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम भव्य रूप में संपन्न हुआ। 225 बालक बालिकाओं ने श्रीरामजी के रूप में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत बालिका रिया मिश्रा द्वारा श्रीरामजी के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका के माध्यम से और राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अलवर पूनम गोयल, समाजसेवी दिनेश भार्गव, संजय मोदी, गिरीश गोयल, रामकुमार शर्मा, जेपी रघुवंशी, ज्योति सेतिया, प्रशांत अग्रवाल, सुशील गंगावत,अरुण जैन, जगन्नाथ गोयल, नागराज शर्मा सहित अनेक लोग कार्यक्रम में पधारे। कार्यक्रम में प्रतियोगिता 02 वर्गों में आयोजित हुई।  01 से 06 आयु वर्ग में शिवाय चौधरी प्रथम, यश कुमार द्वितीय, उत्कर्ष सैनी तृतीय एवं दिव्यांशी यादव, वेदाक्षी शर्मा, कर्णिका कक्कड़ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 6 से 11 आयु वर्ग में गर्वित कुमार गुप्ता प्रथम, हर्षित भारद्वाज द्वितीय, दर्शिका राठौड़ तृतीय, मयंक कुमार सैनी, दर्पण कुमारी, खुशी शर्मा, हितेंद्र शर्मा और अंश जैन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। छोटे-छोटे बच्चों ने रामचरितमानस की चौपाइयां व रामायण के पात्रों के संवाद बड़े जोश और उत्साह के साथ सुनाए। सारा वातावरण भावपूर्ण रहा।  मौसम में बदलाव के बाद भी देर रात तक राजर्षि अभय समाज का रामलीला मैदान प्रतिभागियों एवं दर्शकों से खचाखच भरा रहा। संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और संस्थाप्रधानों का अभिनंदन करते हुए संस्था के इतिहास एवं कार्यक्रम के पवित्र उद्देश्य को  सबके सामने रखा। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत होने वाले राजर्षि अभय समाज के वरिष्ठ कलाकार प्रकाश चंद शर्मा और अमृतलाल खत्री को भी संस्था द्वारा शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन सम्मान किया गया। निर्णायक की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी मुकेश जैन, रचना आसोपा एवं डॉ मंजरी तिवारी रहे। सीडीईओ पूनम गोयल ने भी सभी को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संस्था द्वारा किया जाने वाला यह कार्यक्रम अद्भुत और अनूठा है।इससे बच्चों में संस्कार आते हैं।ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। प्रतियोगिता संयोजक ललित मिश्रा ने सभी अतिथियों का एवं प्रतियोगिता से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री राजेंद्र शर्मा, महानिदेशक मनोज गोयल, प्रदीप गुप्ता, जसवंत सैनी, परशुराम कौशिक, सुनीता मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, मेहर चंद गुप्ता, सुरेश चंद गुप्ता, राजेंद्र आचार्य, ओमप्रकाश गुप्ता, पीयूष शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रदीप सैन, चंद्रशेखर गुप्ता, महेश शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, मोहित पंडित, नागपाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारीगण कलाकार एवं स्वयंसेवक बंधु मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!