अलवर फैशन शो व मातृशक्ति अवार्ड 2023 सम्मान समारोह 14 मई को
अलवर. नमस्ते गुरूजी इंटरप्राइजेज की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय मदर्स डे 14 मई के अवसर पर संघर्षशील महिलाओं को मातृ शक्ति अवार्ड 2023 अवार्ड से नवाजा जाएगा। नमस्ते गुरूजी इंटरप्राइजेज की सीईओ ज्योति सेतिया ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मदर्स डे 14 मई को दोपहर 3:30 बजे प्रताप ऑडिटोरियम अलवर में अलवर फैशन शो व मातृशक्ति अवार्ड 2023 सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। दुनिया में 14 मई को मातृ दिवस बड़ी शिद्दत के साथ मनाया जाता है। इस दिन बच्चे मां के द्वारा किए बलिदान को याद करते है, माँ के त्याग और समर्पण के लिए आभार जताते है और उनका शुक्रिया भी अदा करते है। मांओ के समर्पण भाव को देखते हुए साल में एक दिन महिलाओं की इच्छाओं को पूरा करने के लिए समर्पित होना चाहिए। इसी को देखते हुए 14 मई को संघर्षशील महिलाओं को मातृ शक्ति अवार्ड 2023 से नवाजा जाएगा जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैंजिसकी अन्तिम तिथि 12 मई है जो भी पुत्र, पुत्री, बहु अपनी माँं को मातृ शक्ति अवार्ड 2023 दिलवाने के इच्छुक है वो नमस्ते गुरुजी इंटरप्राइजेज कंपनी बाग के पास वंडर मॉल में आकर फॉर्म जमा करवा सकते हैं