Dark Mode
अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने नारायणपुर थाना परिसर का किया निरीक्षण

अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने नारायणपुर थाना परिसर का किया निरीक्षण

 
नारायणपुर । पुलिस थाना परिसर में शनिवार को अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने थाने में महिला डेस्क एवं बाल इकाई, अनुसंधान कक्ष, ड्यूटी ऑफिसर, सन्तरी पोस्ट, पुलिस जवानों के बैरिक की बारीकी से जानकारी जुटाई और पुलिस के जवानों से समस्याओं को लेकर बात की। अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाने के रिकॉर्ड को चेक किया गया। सभी जवानों के क्षेत्र के बारे में फीडबैक लिया गया और जवानों की समस्याओं के बारे में बात की है। वही थानाधिकारी शिवशंकर चतुर्वेदी सहित कर्मचारियों से क्राइम संबंधी जानकारी ली गई। क्षेत्र में किस प्रकार के अपराध है। उसकी जानकारी लेकर उस पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि आज थानागाजी, अकबरपुर, नारायणपुर के पुलिस थानों का निरीक्षण किया गया कि यहां का किस प्रकार के कास्टीज्म के लोग हैं। किस प्रकार के मुकदमे आते हैं। यहां का क्राइम पेटेंट्स क्या है। यह सरिस्का से लगता हुआ एरिया है, पहाड़ी बेल्ट है, उसको देखा, थानों का विजिट किया, जो प्राइमरी स्टेज पर थाने है उनका क्या इश्यूज है, उनके बारे में बात किया। आगे जैसा भी बैटर रहेगा उसकी स्टेटीज बनाकर क्राइम को कम करने के लिए कार्य किया जाएगा। जो हमारी पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग है, वह कंफर्ट जोन से बाहर निकलना और सदैव ऊर्जावान रहना सिखाती है। यह अच्छी बात है। नारायणपुर थाना परिसर काफी पुराना है, लेकिन बहुत अच्छा है। यहां का स्टाफ भी सक्रिय और अलर्ट है। साइबर क्राइम को लेकर यह स्पेशल एरिया है, जो साइबर थाना है उसको और अधिक बेहतर बनायेगे। कोशिश करेंगे कि हम इस साइबर क्राइम पर अंकुश लगा सके। इस मौके पर अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, थानागाजी सीओ मनराम मीणा, थानाधिकारी शिवशंकर चतुर्वेदी, एएसआई श्रवण कुमार, एएसआई रामकुमार, कांस्टेबल हेमराज गुर्जर, लक्ष्मण चंदेला, रामोतार सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!