Dark Mode
अमन सहरावत ने पेरिस ओलिंपिक कोटा हासिल किया

अमन सहरावत ने पेरिस ओलिंपिक कोटा हासिल किया

इंस्ताबुल। अमन सहरावत ने कुश्ती में भारत के लिए छठा ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है। उन्होंने इंस्ताबुल में चल रहे वर्ल्ड ओलिंपिक क्वालिफायर में मेंस के लिए पहला पेरिस ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। इससे पहले महिलाओं में निशा दहिया ने 68 किलो वेट कैटगिरी में पांचवा कोटा हासिल किया था।

निशा से पहले 50 किलो वेट में विनेश फोगाट, 53 किलो वेट में अंतिम पंघल, 57 किलो वेट में अंशु मलिक और 76 किलो वेट में रितिक हुडा ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियन रह चुके अमन सहरावत ने वर्ल्ड ओलिंपिक क्वालिफायर के 57 किलो वेट के सेमीफाइनल में डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के चोंगसोंग हान को 12-2 से हराया।

इससे पहले उन्होंने ओलिंपियन बुल्गारिया के जॉर्जी वांगेलोव को पांच टेकडाउन के दम पर 10-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन के एंड्री यात्सेंको पर 12-2 से जीत के साथ कोटा के लिए मुकाबला तय किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!