Dark Mode
अंबाती रायुडू ने एक बार फिर साधा आरसीबी पर निशाना, ऐसे उड़ाया मजाक

अंबाती रायुडू ने एक बार फिर साधा आरसीबी पर निशाना, ऐसे उड़ाया मजाक

आईपीएल 2024 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर खत्म हो चुका है। एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया। इससे पहले आरसीबी ने अपने आखिरी लीग मैच में सीएसके को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था। जिसके बाद आरसीबी ने ऐसा जश्न मनाया जैसे वह खिताब जीत गई हो। इसके साथ ही आरसीबी फैंस ने सीएसके फैंस के साथ भी बदसलूकी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वहीं अब सीएसके के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने इन बातों को कुछ ज्यादा ही दिल पर लगा लिया था।
आरसीबी की एलिमिनेटर में हार के बाद रायुडू ने पहले तो आरसीबी पर निशाना साधा और कहा कि जश्न मनाने और जुनून से ट्रॉफी नहीं जीती जाती है। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए सिर्फ सीएसके से जीतना जरूरी नहीं होता है।

इसके बाद रायुडू ने अब सोशल मीडिया के जरिए आरसीबी के जख्मों को फिर से हराने की कोशिश की है। रायुडू ने सीएसके का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें अंजिक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे नजर आ रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी सीएसके की बस में पांच आईपीएल ट्रॉफी का जश्न मना रहे हैं। आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीमें सीएसके और मुंबई इंडियंस हैं। इन दोनों ने आईपीएल में पांच-पांच खिताब अपने नाम किए हैं। जबकि आरसीबी आज तक खिताब के लिए तरस रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!