अम्बेड़कर विधि विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह बुधवार को होगा आयोजित
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेड़कर विधि विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त समारोह बुधवार को अपराह्न 12:30 बजे बिड़ला सभागार में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अजय कुमार आर्य ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में स्नातकोत्तर एवं पी.जी. डिप्लोमा स्तर की उपाधियों तथा वरीयता प्रमाण पत्रों का वितरण राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री, डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी शामिल होंगे।