अम्बेडकर प्राकट्य महोत्सव का आयोजन
जायल. डॉ अंबेडकर विकास सेवा समिति एवं अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयन्ती महोत्सव पर प्राकट्य महोत्सव पर ग्राम तरनाऊ में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सन्त नानकदास महाराज ने बताया की कार्यक्रम में बाबा साहब की जयंती के पूर्व संध्या पर विशाल संगीतमय निर्गुण भजन संध्या कार्यक्रम में अखिल भारतीय कबीर मठ परंपरा कबीर मठ समाधि स्थल मगर धाम उत्तर प्रदेश के आचार्य श्री विचार दास जी महाराज के पावन सानिध्य में राष्ट्रीय निर्गुणी भजन गायक कालूराम बामणिया एंड पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई ,कार्यक्रम दीप प्रज्वलित के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ल मुख्य अतिथि सी आर चौधरी ,अध्यक्षता पूर्व प्रधान राजेश सांगवा व सरपंच प्रतिनिधि शैतान राम सांगवा , कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि डॉ परिन सोमानी पद्मश्री डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय देहरादून , भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा द्वारा की गई। देश में समाज सेवा पर्यावरण रक्षा नशा मुक्ति साहित्यकार लेखक उत्कृष्ट कार्य करने वाले 132 मानवों को अंबेडकर कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर
नथमल दरक, हिम्मताराम बावरी , धनाराम नायक , सुरेंद्र पवार , हरिराम पवार माणक राम सीताराम , जमुना राम, हनुमान राम ओमप्रकाश, गोपाल राम मुकेश आदि मौजूद रहे।