शिक्षक संघ अम्बेडकर के वार्षिक चुनाव सम्पन्न
फलोदी . उपखंड मुख्यालय पर अम्बेडकर सर्किल के पास स्थित अम्बेडकर शिक्षक सदन फलोदी में गुरूवार को राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के शिक्षण सत्र 2023- 2024 के वार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए।
राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर उप शाखा फलोदी निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल पंवार ने बताया कि चुनाव चुनाव अधिकारी परमाराम जयपाल, दुर्गाराम दवे एवं पर्यवेक्षक गौतमचंद पंवार ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न करवाये, जिसमें अध्यक्ष पद पर आसुराम परिहार, सचिव पद पर वासुदेव गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर चैनाराम बिरठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुखराज ढोली एवं गोमदराम कड़ेला, उपाध्यक्ष पद पर भागीरथ मेघवाल एवं किशोर कटारिया, संयुक्त सचिव पद पर खेमचंद परिहार, संगठन मंत्री पद पर पदमाराम मेघवाल शेखासर, उच्च माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश कटारिया तथा इसके साथ ही जिला प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षक नेता फूलाराम भाटिया, बालाराम चौहान, पांचाराम एवं गंगाराम चौहान को चुना गया ।