अंबेडकर विचारकों की बैठक आयोजित
सोजत। शांति चैरिटी टेस्ट लाइब्रेरी में अंबेडकर विचारकों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें 14 अप्रैल 2023 स्टैचू स्थापना व समारोह खर्च का लेखा जोखा समारोह कोषाध्यक्ष जीता राम राणवा द्वारा पेश किया गया। मीटिंग में उपस्थित विचारको द्वारा सुझाव दिए गए कि आगे जिन व्यक्तियों का डाॅ बी आर अंबेडकर स्टैचू व समारोह में विशेष योगदान रहा उनका मान सम्मान एक कार्यक्रम रखकर करने का सुझाव आया और डॉ बी आर अंबेडकर के नाम से एक संस्था स्थापित करने का भी विचार किया गया जो अंबेडकर विचारों को आगे ले जाकर जन-जन तक पहुंचाएं। मीटिंग में भंवर गहलोत नरेंद्र श्याम नवल गौतम सिंघाडिया केसाराम महेश शकरलाल बामणिया जीवनलाल गहलोत चंपालाल खोरवाल जीताराम राणवा, समाजसेवी श्रवण कुमार साँखला कुलदीप गहलोत धीरज नागौरा सुमित नागौरा अजय गहलोत मुकेश खिची आदि उपस्थित थे ।