Dark Mode
श्रीकरणपुर पंचायत समिति के तीन स्थाई महंगाई राहत कैम्पों में संशोधन

श्रीकरणपुर पंचायत समिति के तीन स्थाई महंगाई राहत कैम्पों में संशोधन

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले की पंचायत समिति श्रीकरणपुर की तीन ग्राम पंचायतों में स्थाई महंगाई राहत कैंम्प के स्थान में उपखण्ड अधिकारी की अनुशंसा के अनुरूप स्थान में संशोधन किया गया है। एडीएम प्रशासन डॉ. हरीतिमा ने बताया कि 27 मई 2023 से 30 जून 2023 तक पंचायत समिति श्रीकरणपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत 2एम फूसेवाला का शिविर अब राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत 12 एच मोहला में लगेगा। इसी प्रकार राजीव गांधी सेवा केन्द्र की ग्राम पंचायत 43 जीजी खरलां में लगने वाला शिविर अब राजीव गांधी सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत 10 ओ तेजेवाला में तथा राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत 32 एफ अरायण में लगने वाला शिविर अब राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत 9 एफएफ बडोपल में संचालित किया जएगा। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!