Dark Mode
अमित शाह आज से ‘राजस्थान’ के दो दिवसीय दौरे पर

अमित शाह आज से ‘राजस्थान’ के दो दिवसीय दौरे पर

जयपुर। प्रदेश के पहले चरण की 12 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा, वहीं भाजपा नेता दूसरे चरण में होने वाले चुनावों के लिए प्रचार शुरू करेंगे। दूसरे चरण में चुनाव प्रचार की शुरुआत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में तीन सभाएं और एक रोड शो करेंगे। 21 और 23 को पीएम नरेन्द्र मोदी तीन सभाएं करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को दोपहर बाद पाली लोकसभा के भोपालगढ़ कस्बे में सभा को सम्बोधित करेंगे। शाम को उनका उदयपुर शहर में रोड शो होगा। शनिवार को अमित शाह भीलवाड़ा के शक्करगढ़ में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद कोटा में सभा होगी। पीएम मोदी रविवार को बांसवाड़ा और जालोर-सिरोही के भीनमाल में सभा करेंगे। 23 को उनकी टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा के उणियारा कस्बे में सभा होगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को चित्तौड़गढ़ लोकसभा के निम्बाहेड़ा और राजसमंद लोकसभा के ब्यावर शहर में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन योगी आदित्यनाथ का जोधपुर में रोड शो होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शुक्रवार को प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे बाड़मेर लोकसभा के बालोतरा कस्बे में सभा करेंगे। इसी दिन वे जोधपुर लोकसभा के मंडोर कस्बे में रोड शो करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!