Dark Mode
एएमपी की राष्ट्रीय स्तरीय नि:शुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कल

एएमपी की राष्ट्रीय स्तरीय नि:शुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कल

टोंक । अपना मित्र परिषद खटीक समाज द्वारा प्रथम राष्ट्रीय स्तरीय निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता टोंंक जिले सहित देश भर के 51 परीक्षा केन्द्रों पर 25 दिसंबर को ऑनलाईन मोड पर आयोजित होगी। अपना मित्र परिषद के टोंक जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोयल एवं जिला संयोजक कजोड़ मल चावला ने बताया कि  अपना मित्र परिषद खटीक समाज भारत राष्ट्रीय मुख्यालय भीलवाड़ा राजस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष खोईवाल के निर्देशन में खटीक समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन हेतु प्रथम राष्ट्रीय स्तरीय, द्वितीय राज्य स्तरीय एंव छठी जिला स्तरीय निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सोमवार को आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर से 51 परीक्षा केंद्रों पर 3 हजार 781 विद्यार्थी पंजीकृत है। उन्होने बताया कि टोंक जिले में चार परीक्षा केंद्र क्रमश: टोंक, टोड़ारायसिंह, देवली एवं मालपुरा में बनाए गए है। टोंक के ब्लाक प्रभारी रामस्वरूप पहाडिय़ा के अनुसार टोंक में छावनी चौराहा के पास एक निजी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमेंं 85 छात्र पंजीकृत है। परीक्षा का समय 11 से 1 बजे तक होगा। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 120 होगी तथा परीक्षा हेतु सभी विद्यार्थियों को अपना एंड्रॉयड फोन साथ लाना होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!