अवैध शराब बेचते हुऐ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शराब बरामद की
फलोदी। जिले के पुलिस थाना भोजासर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कस्बा आऊ में गलियों में अवैध शराब बेचान करते हुए को अवैध शराब सहित अभियुक्त रामनारायण पुत्र अनोपाराम जाति मेगवाल उम्र 21 साल निवासी आउ पुलिस थाना भोजासर को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले में हार्डकोर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर की चैकिंग, ईनामी अपराधी, अवैध शराब व मादक पदार्थ की धरपकड़़ का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिले के समस्त थानाधिकारियों को थाना स्तर पर अलग अलग टीमें बनाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने बाबत निर्देश दिये गये। इस अभियान के तहत सौरभ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरवीजन व शंकरलाल मंसुरिया वृताधिकारी लोहावट के निर्देशन मे जमील खान थानाधिकारी पुलिस थाना भोजासर मय टीम द्वारा 24.11.2023 को मुखबिर की सूचना अनुसार कस्बा आउ से गलियों में अवैध शराब बेचान करते हुए मुलजिम रामनारायण पुत्र अनोपाराम जाति मेगवाल उम्र 21 साल निवासी आउ पुलिस थाना भोजासर के कब्जा के भूरे रंग के बैग में देशी शराब ढोला मारू के 48 पव्वे बरामद किये गये। अभियुक्त रामनारायण के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अवैध शराब खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।