Dark Mode
घायल गौवंशों को गौचिकित्सालय पहूॅचाने के लिए एम्बुलेंस प्रदान की

घायल गौवंशों को गौचिकित्सालय पहूॅचाने के लिए एम्बुलेंस प्रदान की

बहरोड़। आसपास कोई गौचिकित्सालय नहीं होने की वजह से नीमराना क्षेत्र में गौसेवा संगठन एवं निस्वार्थ गौसेवा दल जो काफी वर्षों से बीमार एवं दुर्घटना में घायल गौवंशो को हरियाणा के झज्जर में स्थित एक मात्र गोकुलधाम गौचिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाते हैं। अब नीमराणा क्षेत्र में जब तक गौ चिकित्सालय की व्यवस्था नहीं होती हैं तब तक आसपास के क्षेत्र की बीमार एवं दुर्घटना में घायल गौवंशो को गोकुलधाम गौ चिकित्सालय झज्जर में जल्द चिकित्सा मुहैया करवाने के लिए गोकुलधाम चिकित्सालय के संस्थापक सुनील निमाणा ने एक नई एम्बुलेंस प्रदान की है। जिसकी चाबी महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य पर बाबा खेतानाथ आश्रम के महंत शंकर नाथ ने गौ सेवा संगठन, ग्रामीणों को साथ लेकर न.पा. प्रतिनिधि शिवचरण खंडेलवाल, न.पा. उप चेयरमैन जसवंत यादव, पूर्व चेयरमैन हरिसिंह सैनी, सामजवेवी अजीत जोशी, चितर सिंह चैहान, राजेश प्रजापत, राजीव मुद्गल, गौसेवक राकेश गुर्जर, आदित्य भारद्वाज, व्यापार मंडल के सुनील सैन आदि गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष गुलशन भारद्वाज को सोंपी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!