Dark Mode
आनंद और सेजल राष्ट्रीय स्तरीय इंटेक क्विज प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल से सम्मानित

आनंद और सेजल राष्ट्रीय स्तरीय इंटेक क्विज प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल से सम्मानित

ब्यावर। वर्द्धमान ग्रुप के तत्वावधान में श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित भंवर लाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्यावर के विद्यार्थियों ने भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक), दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में संपूर्ण राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता इंटेक के केंद्रीय संस्थान नई दिल्ली में आयोजित हुई । विद्यालय प्राचार्य डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बताया की विद्यालय के कक्षा 9 के आनंद सिंह छाबड़ा, और सेजल सोनी ने संयोजक श्री दीपक कुमार गुप्ता के सानिध्य में पहली बार ब्यावर चैप्टर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फिर जोधपुर चैप्टर द्वार आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया जहां उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई इस क्विज प्रतियोगिता में देश की लगभग 20 राज्यों की टीम ने भाग लिया जिसमे राजस्थान के अलावा दिल्ली,केरला, तेलंगाना, कर्नाटक, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, मध्य प्रदेश,हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश,गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मेघालय, उड़ीसा, बंगाल, पंजाब, आदि राज्यों की टीम सम्मिलित थीं। 2 दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम दिन सभी राज्यों की टीम के लगभग 40 प्रतिभागियों ने सामूहिक संवाद किया जिसके आधार पर राजस्थान की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई जहा उसका मुकाबला तेलंगाना, मेघालय, आंध्र प्रदेश और पंजाब के साथ तय हुआ। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को दिल्ली स्थित लोधी गार्डन की सांस्कृतिक विरासत और इंटेक केंद्रीय संस्थान का भ्रमण करवाया गया। जिसमें सभी तरह की सांस्कृतिक धरोहर की जानकारियां और उन्हें सहेज कर रखने के लिए अभिप्रेरित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों से भारत की विभिन्न संस्कृति, धर्म,कलाकृति,साहित्य,भाषा किले, नृत्य,खान पान, पहनावा आदि पर आधारित विभिन्न आकर्षक राउंड में प्रश्न पूछे गए जहां पर प्रतिभागियों ने त्वरित गति से प्रश्नों का सही उत्तर देकर भारतीयता का परिचय दिया और उपस्थित लोगों का मन जीत लिया। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा जिसमे खिताब पंजाब की अमृतसर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम किया। राजस्थान का नेतृत्व करने वाली गोठी स्कूल ब्यावर की टीम को सिल्वर मैडल से सम्मानित किया गया। ब्यावर इंटेक चैप्टर के संयोजक श्री रामप्रसाद कुमावत, इंटेक कार्यक्रम संयोजक डॉ नरेंद्र पारख ने टीम के ब्यावर लौटने पर विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा की एक छोटे से शहर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा के दम पर विद्यालय, परिवार, शहर और राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर प्रकाशित किया है। बच्चों के अभिभावकों ने भी प्रतियोगिता स्थल पर अपनी उपस्थिति देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख, निदेशक डॉ आर सी लोढा, प्राचार्य डॉ अनिल कुमार शर्मा, उप प्राचार्या श्रीमती सुनीता चौधरी ने इंटेक टीम के विजेता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!