अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। शादी के सभी फंक्शन मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। शादी के फंक्शन 3 दिन चलेंगे। 12 जुलाई को शादी होगी, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम होगा और 14 जुलाई को रिसेप्शन रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि यह शादी लंदन के लग्जरी होटल स्टोक पार्क में होगी। हालांकि, भास्कर ने कन्फर्म किया था कि शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगी।
जियो वर्ल्ड सेंटर में बॉलरूम की कैपेसिटी 3000 लोगों की
जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई के फेमस BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) इलाके में है। यहां एक बॉलरूम है, जिसमें 3000 लोग एक साथ मौजूद रह सकते हैं। यह बॉलरूम जियो वर्ल्ड सेंटर के तीसरे फ्लोर पर 32,280 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
इस साल जनवरी में आमिर खान की बेटी आयरा का वेडिंग रिसेप्शन और मार्च में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भी जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। इसके अलावा मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी भी जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकली थी।