अनंतपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बहरोड़। ग्राम पंचायत पंचायत अनंतपुरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने सदर पुलिस थाने के लिए उनके गांव की चारागाह भूमि को आंवटन किये जाने के विरोध में शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पहूॅचकर ग्राम विकास समिति की ओर से एसडीएम सचिन कुमार यादव को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन पत्र में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बहरोड़ विधायक और प्रशासन अधिकारियों के द्वारा गांव की चारागाह भूमि पर सर्वे किया गया था। जिसकी जानकारी उन्हें लगी कि यहां पुलिस सदर थाना बनाने के लिए आवंटन किया जा रहा है। ग्राम विकास समिति के द्वारा ज्ञापन पत्र में बताया गया कि यहां पहले ही सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के लिए चारागाह भूमि का आवंटन बड़ी मात्रा में किया जा चुका है। अब जो शेष बची हुई चारागाह भूमि है। वह गांव के पशुओं को चराने के काम आ रही है, साथ ही गांव के नौजवान युवा भारतीय सेना भर्ती की तैयारी के लिए यहां अभ्यास करते हैं। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होती है। हाल ही में आयोजित हुई, यहां अग्निवीर भर्ती के दौरान बची हुई चारागाह भूमि पर अभ्यर्थियों के ठहराव, वाहन पार्किंग सहित अन्य कामकाज किए गए थे। अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया, तो धरना प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अनिल कुमार, दलीप सिंह, महेंद्र सिंह, हरि सिंह, संजेश कुमार, सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र, लालाराम, वीर सिंह, नरेंद्र कुमार, रोहिताश, राजेंद्र, अतर सिंह, धर्मपाल, सीताराम, जगदीश, ओम प्रकाश, रामवतार, अशोक, जसवंत, राजीव, रामजस, अजय पाल आदि मौजूद रहे।