Dark Mode
पिटबुल के कॉन्सर्ट में अनन्या पांडे का मस्तीभरा अंदाज वायरल

पिटबुल के कॉन्सर्ट में अनन्या पांडे का मस्तीभरा अंदाज वायरल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों विदेश यात्रा का भरपूर आनंद ले रही हैं। विंबलडन 2026 पुरुष एकल सेमीफाइनल का मुकाबला देखने के बाद उन्होंने मशहूर रैपर पिटबुल के लाइव कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

अनन्या ने सबसे पहले विंबलडन से कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इसके बाद उन्होंने पिटबुल के कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय गीत 'रेन ओवर मी' पर झूमती और गुनगुनाती नजर आईं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "Pitbull at the Park"।

'रेन ओवर मी' पिटबुल के चर्चित एल्बम 'प्लैनेट पिट' का लोकप्रिय गीत है, जिसे वर्ष 2011 में रिलीज किया गया था। इस गाने में प्यूर्टो रिकन-अमेरिकी गायक मार्क एंथनी ने भी अपनी आवाज दी थी। यह गीत दुनियाभर में काफी लोकप्रिय रहा और आज भी पिटबुल के सबसे पसंदीदा ट्रैक्स में गिना जाता है।

पिटबुल ने 2000 के दशक की शुरुआत में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। लैटिन हिप-हॉप, रेगेटन और क्रंक म्यूजिक के लिए मशहूर पिटबुल ने 'एम.आई.ए.एम.आई.', 'एल मारिएल', 'द बोटलिफ्ट' और 'पिटबुल स्टारिंग इन रेबेल्यूशन' जैसे एल्बमों से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। उनके कई गाने वैश्विक चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल कर चुके हैं।

कॉन्सर्ट से पहले अनन्या पांडे पेरिस हॉट कूचर वीक और विंबलडन 2026 में अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी चर्चा में रहीं। विंबलडन के दौरान उन्होंने लाल रंग की आकर्षक पॉपलिन ड्रेस पहन रखी थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या की हालिया फिल्में 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' और 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। 'चांद मेरा दिल' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ अभिनेता लक्ष्य नजर आए हैं। फिल्म कॉलेज से शुरू होने वाली एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें समय के साथ रिश्तों और जिम्मेदारियों की नई चुनौतियां सामने आती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!