Dark Mode
अंबुमणि ने पीएमके में खींचतान को पार्टी का ‘‘आंतरिक मामला’’ बताया

अंबुमणि ने पीएमके में खींचतान को पार्टी का ‘‘आंतरिक मामला’’ बताया

पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के शीर्ष नेता अंबुमणि रामदास ने नेतृत्व के मुद्दे पर अपनी पार्टी में चल रही खींचतान को ‘‘आंतरिक मामला’’ बताते हुए रविवार को कहा कि पार्टी पदाधिकारी विचार-विमर्श कर इस मुद्दे को सुलझा लेंगे।अंबुमणि ने चेन्नई के निकट मामल्लापुरम में संवाददाताओं से कहा, यह हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है और हम इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीएमके संस्थापक और उनके पिता एस रामदास के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करेंगे ताकि पीएमके राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी बन सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!