Dark Mode
आंध्र प्रदेश के छात्र की अमेरिका में झरने में डूबने से मौत

आंध्र प्रदेश के छात्र की अमेरिका में झरने में डूबने से मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश का छात्र जी साई सूर्या अविनाश गत शनिवार को अमेरिका में एक झरने में दुर्घटनावश फिसलकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि पूर्वी गोदावरी जिले के चिताल्या का रहने वाला अविनाश सात जुलाई को अल्बानी (न्यूयॉर्क) के बार्बरविले फॉल्स में डूब गया।


वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हम ट्राइन विश्वविद्यालय के छात्र साई सूर्या अविनाश गड्डे की दर्दनाक मौत से बहुत दुखी हैं। वह सात जुलाई को बार्बरविले फॉल्स, अल्बानी (न्यूयॉर्क) में डूब गया था।” मृत छात्र के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह अविनाश के शव को भारत वापस भेजने के लिए सभी आवश्यक मदद मुहैया कर रहा है। अविनाश के एक रिश्तेदार ने बताया कि तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) को उसका शव मिल गया है और इसे शुक्रवार तक चिताल्या लाया जा सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!