आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने मनाया मतदाता जागरूकता कार्यकर्म
सवाई माधोपुर। महिला बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार आज शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 18,2nd और 18,3rd की कार्यकर्ता मनोरमा शर्मा और रेखा कुमावत ने मतदाता जागरूकता कार्यकर्म आयोजित किया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने बताया की आज शहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।। जिसके तहत वहां मौजूद महिलाओं ने रंगोली बनाकर एवं हाथों में मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मनाया इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा शर्मा और रेखा कुमावत ने सभी महिलाओं को 26 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने और मतदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा कुमावत और मनोरमा शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को मतदान जागरूकता को लेकर शपथ भी ग्रहण करवाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय कई महिलाओं ने भाग लिया और ज्यादा से ज्यादा मतदान के प्रति और मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।इस अवसर पर स्थानीय कई महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।