Dark Mode
विधायक रामसहाय वर्मा की टिप्पणी के बाद नाराज सरंपचों ने किया हंगामा

विधायक रामसहाय वर्मा की टिप्पणी के बाद नाराज सरंपचों ने किया हंगामा

टोंक। भारतीय संसदीय संस्थान जनसंख्या एवं विकास नई दिल्ली के तत्वाधान में गुरूवार को जिला परिषद टोंक के सभागार में जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं अन्य सम्बन्धित मुद्दों में पंचायती राज संस्थाओं को भूमिका विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को आईएपीडी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री का सपना था कि पंचायत से संसद तक गांवों के विकास में भागीदारी हो, इस कार्यशाला में सरपंच, विधायक व सांसद का मौजूद होना विकास का अनूठा संगम है।

 

उन्होंने भारत में संयुक्त परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इससे यहां वृद्ध आश्रम खोलने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि यहां संयुक्त परिवार से किसी परिवार के सदस्य को अकेलापन महसूस नहीं होता। उन्होंने सरपंचों का आव्हान किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना की जानकारी देते हुए कहा कि गरीब लोगों को अनाज मिल रहा है। खन्ना ने कहा कि कोरोना महामारी के समय भी कोई न कोई संदेश दिया, जिसका ही कारण था कि प्राकृतिक ऑक्सीजन सेंटर बनाए गए।

 

उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सरपंच, विधायक व सांसद अपने क्षेत्र में लोगों को परिवार में करके विकास की योजनाएं बनाएं तो निश्चित ही वह क्षेत्र विकास की दृष्टि से एक अच्छा मॉडल बन सकता है। सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जिला परिषद को बधाई देते हुए कहा कि सांसद विकास निधि सहित विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियां कुछ ही दिनों में जारी की गई, जिससे गांवों में विकास को गति मिलेगी।

 

उन्होने कहा कि केंद्र सरकार को योजनाओं का लाभ पिछले दस सालों में आमजन तक पहुंचा है । उन्होंने किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, हर घर शौचालय योजनाओं सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने सरपंचों से मुखातिब होते हुए कहा कि सच्चाई तो यह है कि विधायक, सांसद विकास योजना फंड से सिर्फ राशि की डिमांड तो की जाती है, लेकिन वास्तव में काम नहीं होता। विधायक की टिप्पणी से नाराज सरपंचों ने हंगामा खड़ा कर दिया, बाद में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता व नोडल अधिकारी नरेंद्र जैन ने समझाईश की, जिसके बाद में सरपंच शांत हुए।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कार्यशाला पर सवाल उठाते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक दिखे, तभी इसकी सार्थकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं चाहे चिकित्सा की हो पंचायती राज की अथवा शिक्षा विभागीय हो कोई भी योजना हो इसको देखना होगा कि इन योजनाओं तथा गिनाएं गए आंकड़े क्या धरातल पर दिखाई देते है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं है, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति व परिवार को मिलें इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी प्रत्येक जन-प्रतिनिधि की है ताकि उसका वास्तविक लाभ लोगों कोई मिल सकें। कार्यक्रम का संचालन नरेश बंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप-जिला प्रमुख आदेश कंवर, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, विजय बैंसला आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!