Dark Mode
गांव में बाढ़ की स्थिति से नाराज हरियाणा की महिला ने जजपा विधायक को ‘थप्पड़’ मारा

गांव में बाढ़ की स्थिति से नाराज हरियाणा की महिला ने जजपा विधायक को ‘थप्पड़’ मारा

कैथल। हरियाणा में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह को बुधवार को उस समय कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र गहुला में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। जजपा हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। महिला घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्वाचन क्षेत्र के भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा होने से जाहिर तौर पर नाराज थी। सिंह ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने गए थे, लेकिन छोटा बांध टूटने के कारण गांव में जलभराव से नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सिंह ने कहा कि वह महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!