Dark Mode
आक्रोशित दुकानदारों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन ,  

आक्रोशित दुकानदारों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन ,  

  श्रीगंगानगर पदमपुर। मुख्य बस स्टैंड स्थित टैक्सी स्टैंड,  दुकानदारों व रेहड़ी संचालको ने जिस्मफरोशी के अबैध धन्धे  को तुरन्त  बंद कराने के लिए हुए लामबंद एसडीएम को दिया ज्ञापन ,                               ज्ञापन में बताया कि बस स्टैंड के पास काफी समय से अवैध रूप से होटल में सरेआम वेश्यावृत्ति का अड्डा चल रहा है , जिसके कारण वहां का आए दिन लड़ाई झगड़े होने से वातावरण खराब हो रहा है ।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि  बीबी नहर में कंडोम डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने होनी चाहिए किस तरह से   नियम कायदों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।
बार बार  उच्च अधिकारियों से गुहार करने के बाद भी जिस्मफरोशी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा I मंडी के बीच से गुजरने वाली  बीबी नहर बंदी होने के कारण वहां  गंदगी के अंबार लगे हुए हैं , गंदगी में बड़ी संख्या में कंडोम भी देखे जा सकते  हैं । इसको  लेकर  स्थानीय लोगों में सरकारी सिस्टम के प्रति जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है ।  लोगों का कहना है कि बीबी नहर स्थित होटल का दरवाज खुलने से जिस्म फरोशी का धन्धा बेरोक टोक चल रहा     है जिसके चलते पूर्व में  कई बार लड़ाई झगड़ो की घटनाएं घटित हो चुकी है पर वेश्यावृत्ति के कारोबार पर अब तक जरा भी आच ना आना सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े होना लाजमी     है । हालांकि पदमपुर में वेश्यावृत्ति के अड्डे अनेकों खुलेआम चल रहे हैं । 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!