Dark Mode
अनिल सिंह मेड़तिया ने नगरपरिषद में भेंट की राष्ट्रपति मुर्मू की फोटोफ्रेम

अनिल सिंह मेड़तिया ने नगरपरिषद में भेंट की राष्ट्रपति मुर्मू की फोटोफ्रेम

कुचामनसिटी.  भाजपा मंडल और नेता प्रतिपक्ष ने गुरुवार को राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मू की फोटोफ्रेम नगरपरिषद कार्यालय में लगाने के लिए भेंट की है। प्रतिपक्ष नेता अनिलसिंह मेड़तिया ने बताया कि देश की प्रथम नागरिक महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की फोटोफ्रेम नगरपरिषद के सहायक अभियंता को भेंट की गई है। यह फोटोफ्रेम नगरपरिषद में लगाने से यहां आने वाले नागरिकों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर पार्षद सुरेश सिखवाल, रामेश्वरलाल कुमावत, देसी गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।दिया मांग पत्र- मेड़तिया समेत भाजपाई पार्षदों ने नगरपरिषद में एक मांग पत्र देकर सफाई कर्मियों के राजकीय आवास की सुविधा मुहैया करवाने की मांग की गई। मांग में बताया कि परिषद के पास पर्याप्त जमीन है और स्थाई सफाईकर्मियों के लिए सरकारी भूमि आवंटित कर आवास बनवाने चाहिए। इसके अलावा सफाईकर्मियों की भर्ती निकाल कर 300 सफाईकर्मी बढ़ाने चाहिए। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था सुधर सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!