Dark Mode
पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में पीएम विद्यालय के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में पीएम विद्यालय के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जयपुर। पाली जिले के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर का वार्षिकोत्सव एव पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में मंत्री कुमावत ने विद्यार्थियों के जीवन जीने के गुर व जीवन में माता पिता व गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बोर्ड कक्षाओं में प्रथम, ‌द्वितीय, तृतीय, स्थानीय परीक्षा में प्रथम आने वाले एवं विद्यालय की सह शैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरस डेयरी पाली के अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!