Dark Mode
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया पद भार ग्रहण

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया पद भार ग्रहण

जयपुर। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 8 जनवरी, सोमवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंत्रोच्चार के बीच पद भार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गायों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने गौशाला संचालकों को धन्यवाद देते हुए आम जन से आह्वान किया कि वे गौमाता को आवारा न छोड़ें और उनके प्रति सहानुभूति रखें। उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी स्थान पर लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनके परिजन, परिचित एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे। सभी ने जोराराम कुमावत को पदभार ग्रहण की बधाई दी। इससे पूर्व पशुपालन मंत्री कुमावत ने पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर गायों को तिलक लगाकर चारा खिलाया। इसके बाद वे पदभार ग्रहण करने सचिवालय पहुंचे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!