Dark Mode
पशुधन सहायकों की नियुक्ति से पशुपालक होंगे लाभान्वित -पशुपालन मंत्री

पशुधन सहायकों की नियुक्ति से पशुपालक होंगे लाभान्वित -पशुपालन मंत्री

 

जयपुर। पशुधन सहायक भर्ती-2022 का संशोधित परिणाम कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा जारी कर दिया गया है।  पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत, ने कहा कि पशुधन सहायकों का परिणाम न्यायालय में लंबित था जिसे विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर निस्तारित करवाया गया। कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को इसका परिणाम घोषित कर दिया। विभाग ने बोर्ड की अनुशंषा पर इन पदों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। श्री कुमावत ने बताया कि कुल 244 पशुधन सहायकों को नियुक्ति दी गई है इनमें से 217 पशुधन सहायकों को राज्य के ऐसे पशु उप चिकित्सा केंद्रों पर नियुक्त किया गया है जहां पर विभाग का एक भी कर्मचारी नहीं था। इस भर्ती से बंद पड़े उपकेंद्रों में काम शुरु हो जाएगा और इससे पशुपालक लाभान्वित होंगे तथा क्षेत्रवासियों को सुविधा मिल सकेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!