Dark Mode
दिल्ली में महिला शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित अनीता मेहता

दिल्ली में महिला शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित अनीता मेहता

यह अवार्ड अनीता मेहता को उनके महिला सशक्तिकरण क्षेत्र एवं बालिका शिक्षा के उन्नयन एवं उत्थान ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य संबंधी शिविरों द्वारा महिलाओं में जागरूकता लाना एवं रोजगार से जुड़ने हेतु अथक प्रयासों एवं उत्कृष्ट कार्य के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं indo-nepal ऑर्गनाइजेशन की ओर से इंडियन सोसायटी आफ इंटरनेशनल लॉ वीके कृष्ण मैनन भवन भगवानदास रोड नई दिल्ली में 12 मार्च को 2023 को सभागार में दिया गया। संस्था के एडवोकेट कुलदीप टोडी ने बताया अनीता मेहता महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिलाओं को अधिकारों की जानकारी ,सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारियां प्रदान करना एवं समय-समय पर स्वास्थ्य पर्यावरण एवं बुनकर महिलाओं हेतु प्रशिक्षण के लिए मदद देना एवं दरी बनाने वालों प्रोत्साहित एवं आर्थिक मदद देकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही हैं ,आदर्श क्लस्टर सोसाइटी द्वारा सालावास की महिलाओं इनके साथ जुड़ी हुई हैं एवं बालिका शिक्षा उन्नयन में भी विशेष योगदान रही है, ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को शिक्षा , स्वच्छता अभियान , स्वास्थ्य ,पर्यावरण रोजगार संबंधी जानकारी रक्तदान शिविर नेत्र जांच शिविर आदि से अवगत कराने का कार्य एवं निशुल्क कैंप लगा कर ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। 2007 से समरसता मंच से जुड़ी तब से वैदिक परंपरा और सभ्यता संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए एवं भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरु के रूप में आसीन हो ,भारत को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रों को नैतिक समर्थन प्रदान करने हेतु हमेशा सहयोग और सहभागिता कर प्रयासरत हैं ।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल और भारत में रोटी बेटी का संबंध प्राचीन काल से है और आज भी हमारे संबंध इसी प्रकार से हैं हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक विश्व बंधुत्व की भावना अर्थात समन्वय व समरसता की नीति है इसी उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रही हैं । मिशन एडवाइजर के रूप में भी आपने लंबे समय तक हमारे साथ नैतिक संस्कार का कार्य किया है इन्हें यह अवार्ड देते हुए हमें अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहायक डायरेक्टर डॉ मोहन चंद्र, कनाडा एंबेसी की प्रतिनिधि स्टैली , श्रेयस डेज़ी राज्यपाल मती अनुजा मौर्य, पूर्व कुलपति जगत गुरु रामानाचार्य, संस्था के संरक्षक न्यायमूर्ति परमानंद झा पूर्व प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार, ए पी सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट,, संत आनंद गिरि जी महाराज, आर्य तपस्वी, संत राज योगी महाराज, संत रामनाथ, पूर्व डीआई,जी भुवन जोशी पार्लियामेंट, नेपाल सरकार के सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट कुलदीप सिंह टोडी एवं महावीर प्रसाद जी टोडी आयोजक द्वारा शिक्षाविद समाज सेविका अनीता मेहता को सभी अतिथियो के कर कमलों से शॉल, स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं संस्था की पत्रिका से अध्यक्ष, दी संस्कृति फाउंडेशन को सम्मानित कर शुभ कामनाएं व बधाई दी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!