चारभुजा नाथ मंदिर में मनाया अन्नकूट महोत्सव
टोंक। चारभुजा नाथ मंदिर चतुर्भुज तालाब टोंक में भगवान चारभुजा नाथ की झांकी सजाकर गुरूवार को अन्नकूट का भोग लगाया गया। श्रीचारभुजा नाथ मंदिर ट्रस्ट के मंत्री एड. भजनलाल सैनी ने बताया कि कार्तिक माह में ठाकुर जी के भोग प्रसाद के कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत हरिदास त्यागी प्रन्यासी, रोहिताश कुमावत, कोषाध्यक्ष रामगोपाल सोनी, बृज बिहारी शर्मा, मोहनलाल गुर्जर, पंडित पंवन सागर, रतनलाल सैनी, हरिराम गुर्जर, एड. श्याम सुंदर विजय, नाथूलाल सैनी, हरिराम गुर्जर, प्रहलाद राय निमावत, हरवंश शर्मा, जगदीश जैन, कैलाश सोनी, सत्यनारायण सैनी, ज्ञानचंद सर्राफ, कान्हा राम गुर्जर, महेश नारायण गोयल, शिवप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।