रानी वाले बन्ध पर स्थित हनुमान जी मन्दिर पर हुआ अन्न कूंट प्रसादी का आयोजन
वैर. रानी वाले बन्ध पर स्थित हनुमान जी मन्दिर पर अन्न कूंट प्रसादी का भोग लगाया गया जिसमें कस्वा वैर के श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में अन्न कूट प्रसादी ग्रहण की और हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें महिलाए , बच्चे और बुजुर्ग तथा युवाओं ने हनुमानजी महाराज के मन्दिर में ढोक लगाई और आशीर्वाद स्वरूप कड़ी बाजरे का प्रसाद ग्रहण किया । जिसमें 80 किलो बाजरा, 20 किलो गुड़, 20 किलो चावल, 3 किलो किशमिश ,3 किलो राजमा दाल, 3 किलो च्यौर की दाल, 30 किलों बेशन 20 किलो तेल, 45 किलो हरी सब्जी गाजर आलू, टमाटर, मूली, बैंगन , गोभी ,एक ड्रम छाच आदि सामग्री उपयोग में ली गई।
अन्न कूंट प्रसादी का आयोजन सभी भक्तगण एवं आमजन के सहयोग से किया गया। प्रेम सौहार्द के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई।