Dark Mode
वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न हुआ

वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न हुआ

कठूमर.  कठूमर उपखंड क्षेत्र के गांव तिगरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बाबूलाल बैरवा रहे एवं विशिष्ट अतिथि अमिताभ बैरवा व कठूमर एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर रहे। प्रधानाचार्य किरण बाला द्वारा अतिथियों का स्वागत साफा बंधवा कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया।
विधायक के निजी सचिव वीरू बैरवा ने बताया कि विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए
विधायक द्वारा विद्यालय में पढ़ाई में अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए भामाशाह श्रीमती भगवती देवी शर्मा द्वारा विद्यालय के लिए जमीन दान देने की घोषणा की गई प्रधानाचार्य किरण बाला ने भामाशाह का सम्मान किया वह विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।
इस दौरान विधायक सचिव वीरू बैरवा jen शंकर लाल मीणा सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल चौधरी जगराम वैध प्रहलाद जाटव सरपंच प्रतिनिधि राकेश गुर्जर हरदयाल अवस्थी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!