Dark Mode
तसींग गौशाला में वार्षिकोत्सव मनाया गया

तसींग गौशाला में वार्षिकोत्सव मनाया गया

बहरोड़। क्षेत्र के तसींग गांव में संचालित  बालाजी गौशाला का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को आयोजित हुआ। हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हरियाणा के कलाकार नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। गौशाला अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम में गौशाला से जुड़े विभिन्न गांवों से लोग व गौभक्त पहुंचे। वहीं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान यादव, डॉ. आरसी यादव, मोहित यादव, बस्तीराम यादव, डॉ. नीलम यादव व शानू यादव बतौर अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में गौभक्तों व गौशाला से जुड़े विभिन्न गांवों व भामाशाहों के द्वारा करीब 1700 मण चारा व 25 लाख 76 हजार रूपए गौसेवा में भेट किए। इस दौरान कार्यक्रम में फूलचंद यादव, जगमाल सिंह, धर्मपाल यादव, सरपंच अभय सिंह, दुलीचंद शर्मा, फतेहचंद अग्रवाल, नकुल सिंह, योग्श शर्मा, लोकेश शर्मा, इंद्राज यादव, महेश दीवान, रामस्वरूप यादव, मोहर सिंह, दान सिंह, कैलाश यादव, मदनलाल यादव, घनश्याम यादव सहित अन्य गौभक्त मौजूद रहे।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!