राजीव गांधी विद्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
कुचेरा. कुचेरा कस्बे के भाटीपूरा स्थित राजीव गांधी विद्यालय में विदाई व वार्षिकोत्सव का प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुखराज टाक अतिथि नेमाराम सांखला व माधुराम भाटी के द्वारा मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम की शुरुआत की गई | पहले पहल छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया बाद में आए हुए अतिथि अणदाराम विश्नोई, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र महिया, महबूब तगाला आदि का साफा व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को देखने के लिये काफी संख्या में अभिभावक व आस-पास के लोगो ने भाग लिया। विद्यालय संचालक बहादुर सांखला ने बताया कि विद्यालय की ओर से पिछले सत्र में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले, स्टूडेंट ऑफ दी ईयर व संस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जूनियर कक्षा के बच्चों ने अपने सीनियर सहपाठियों को शानदार उपहार देकर विदाई दी। इस वर्ष प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जैन विश्व भारती विश्व विद्यालय के प्रमोटर महबूब खोखर (भाणू तगाला) ने चांदी के सिक्के देने की घोषणा की व कक्षा अष्ठम व संस्कृति प्रोग्राम में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस मौके पर बिस्मिल्लाह फर्नीचर के इकबाल धोबी, रतन देवड़ा, वाहिद धोबी, रामेश्वर टाक, कालू तेली, सैयद तेली पारस नाथ, श्रवणराम, जयराम टाक, भगाराम देवासी, सीताराम देवासी, मेहबूब कुरेशी, मुकेश देवड़ा,अब्दुल हमीद, कानाराम, राकेश आदि ने प्रोग्राम में भूमिका निभाई। इस मौके पर स्टाफ चिमनाराम, मोहित, सुनील, सारिका सैनी, किशन, सोनू, शबाना आदि ने बच्चों को मेहनत कर आगे बढ़ने की सलाह दी।